BJP सांसद के घर के पास बम धमाके,CCTV कैमरे तोड़े
बैरकपुर
गुरुवार की सुबह एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ नॉर्थ 24 परगना (North 24 Parganas) में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह (BJP MP Arjun Singh) के घर के पास सिलसिलेवार बम धमाके हुए हैं। इन धमाकों में 3 लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है। वहीं घायलों में एक बच्चा, एक युवक और एक बुजुर्ग महिला शामिल बताए जा रहे है।
उत्तरी 24 परगना जिले के जगदल इलाके में बुधवार रात को 18 नंबर गली में यह घटना घटी जिसमें 3 लोग घायल हुए हैं और यह स्थान बैरकपुर से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह से घर से ज्यादा दूर नहीं है.
बम फेंकने की घटना पर बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि करीब 15 स्थानों पर बम फेंके गए और पुलिस द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को तीन लोगों और उनके सहयोगियों द्वारा तोड़ दिया गया. इस बीच पुलिस अधिकारी एसीपी एपी चौधरी ने एएनआई से कहा कि इस हमले में एक बच्चे सहित 3 लोग घायल हुए हैं.
टीएमसी 'हिंसा की राजनीति' का पर्यायः विजयवर्गीय
बीजेपी सांसद के घर के पास बम फेंकने की घटना पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि टीएमसी 'हिंसा की राजनीति' का पर्याय है. आचार संहिता के लागू होने के बाद भी गुंडे वहां बमबारी और गोलियां बरसा रहे हैं. चुनाव आयोग को इसे एक चेतावनी के रूप में लेना चाहिए, अन्यथा हमें संदेह है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो पाएगा.'
दिल्ली में पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने कहा कि हम घटना के संबंध में चुनाव आयोग से संपर्क करेंगे.
पुलिस पर बरसे बीजेपी सांसद
यह बताया गया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने 17 नंबर की गली की ओर बम फेंके लेकिन ये बम भाटापारा नगर पालिका के 18 नंबर वार्ड में गिरे. बमबारी की यह घटना शाम को शुरू हुई. बमबारी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय पैदा हो गया. जगदल पुलिस मौके पर पहुंच गई है, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया. यहां तक कि एक बम कथित तौर पर पुलिस के सामने ही गिरा.

पाठको की राय